Salman Khan’s Next Movie Title Revealed: करण जौहर के साथ मिलाया हाथ

सलमान खान अपनी नयी मूवी Tiger 3 के लिए लगातार सुर्खियों में हैं। यह फिल्म 12 November 2023 को सिनेमा घरो में रिलीज़ की गयी थी। इस फिल्म को सलमान खान के फैंस ने बहुत पसंद किया। अब सलमान खान ने अपने फैंस के लिए एक बेहतरीन खबर रिवील की है।

सलमान खान ने अपनी अगली फिल्म का टाइटल रिवील किया है जिसे वह करण जौहर के साथ बनाने वाले है। सलमान खान और करण जौहर एक साथ इस फिल्म के काम कर रहे है। बताया जा रहा है की यह एक साथ 25 साल बाद काम कर रहे है।

सलमान खान और करण जोहर की नयी फिल्म 

सलमान खान ने अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में अपनी अपकमिंग फिल्म का नाम रिवील किया है। इस फिल्म का टाइटल होगा ‘The Bull’ और यह फिल्म Vishnu Vardhan के डायरेक्शन में बनायीं जाएगी और इसे करण जोहर के Dharma Production द्वारा produce किया जाएगा। सलमान ने आगे बताया की वह 3-4 और फिल्मो पर भी काम कर रहे हैं जो The Bull के बाद रिलीज़ की जाएँगी।

जैसा की आप जानते है की सलमान खान ने 1998 में फेमस मूवी ‘Kuch Kuch Hota Hai’ में काम किया था जो की करण जौहर द्वारा बनायीं गयी। The Bull मूवी में सलमान खान एक पैरा मिलिट्री ऑफिसर की भूमिका निभाएंगे और एक मुश्किल मिशन पर निकलेंगे। इस मूवी की तैयारी नवंबर 2023 में शुरू होगी और इसे अगले 7 से 8 महीनो में शूट किया जायेगा।

सलमान खान की टाइगर 3 हुई हिट

भले ही सलमान खान अपनी नयी मूवी पे काम करना शुरू कर चुके हैं लेकिन फैंस अभी भी उनकी मूवी Tiger 3 को लेकर काफी खुस हैं। सलमान खान के साथ इस फिल्म में कटरीना कैफ भी थी और शादी के बाद यह उनकी पहली मूवी रही। यह फिल्म मार्किट में 250 करोड़ कमा चुकी है और जल्द ही 300 करोड़ क्लब में अपनी एंट्री कर लेगी।

देखने वाली बात यह है की क्या सलमान खान की अगली मूवी ‘The Bull’ को भी लोग इतना प्यार देंगे या नहीं। अगर आप भी एक सलमान फैन हैं तो हमारे वेबसाइट पे बने रहे जहा हम फिल्म्स के बारे में रेगुलर updates लाते रहते हैं।



Join Our Telegram Channel 🎁

Leave a Comment