Bridal Face Glow Tips: अगर आप भी बनने जा रही हैं दुल्हन तो अपनाये ये लाजवाब टिप्स

शादी एक ऐसा पल है जिसका हर लड़का और लड़की को इंतज़ार रहता है।

क्योकि यह उनकी ज़िदगी का खास पल होता है और इस खास मौक़े पर हर लड़का और लड़की खूबसूरत दिखना चाहते है।

यह भी सच है की लड़कियों को इस दिन का बेसब्री से इंतज़ार रहता है, क्योकि उनको खूबसूरत दिखना, मेकअप करना, ज्वेलरी पहनना, लहंगा पहनना, काफी पसंद होता है।

शादी के दिन सभी की नजर दुल्हन पर होती है ऐसे में दुल्हन के फेस पर ग्लो(bridal glow) होना बहुत जरुरीं है।

लेकिन आजकल  की लाइफस्टाइल में होने वाली दुल्हन को इतना स्ट्रेस हो जाता है कि चेहरे का ग्लो कम होने लगता है। अगर आप भी दुल्हन बनने जा रही हैं तो चेहरे पर नेचुरल ग्लो (Natural glow) लाने के लिए इन टिप्स को फॉलो करें:

1.  फल,सब्जियों और जूस को डाइट में करे शामिल

आप को अपनी डाइट में फलों व सब्जियों को ज़रूर शामिल करना चाइये। अगर आपको फल खाना पसंद नहीं हो तो आप जूस का भी सेवन कर सकती हैं। इससे आपके फेस पर ग्लो के साथ-साथ आपकी हेल्थ भी ठीक रहेगी क्योकि हेल्थ का ध्यान रखना भी बहुत जरुरी है।

अगर आपकी शादी सर्दियों में है तो आपको बहुत ही फायदा है, क्योकि सर्दियों में खाने के लिए आपको बहुत सारी सब्जिया और फल मिलते है जिससे आपके फेस पर एक नेचुरल ग्लो आता है।

अगर आप रोजाना अपनी डाइट में सलाद, हरी सब्जिया और जूस शामिल कर दे तो आपको किसी भी क्रीम की जरुरत नहीं पड़ेगी और आपके फेस पर अलग ही ग्लो रहेगा।

फलों का सेवन करने के साथ, आप इनका उपयोग अपनी स्किन के लिए भी कर सकती हैं. जैसे: पपीते को मैश करके इसको फेस पैक की तरह अपने चेहरे पर अप्लाई करें, इससे चेहरे पर ग्लो बढ़ेगा।

2. पर्याप्त नींद ले

हर व्यक्ति के लिए सही नींद लेना बहुत जरुरी है। क्योकि इससे आपकी बॉडी में एक अलग एनर्जी बनी रहती है। अपना एक टाइम टेबल बना ले की हमे कितने बजे सोना है और कितने बजे उठना है क्योकि नींद न पूरी होने की वजह से हम पुरे दिन स्टर्स में रहते है जिसका असर हमारी हेल्थ और स्किन पर पड़ता है।

इन्हीं सब से फेस पर झुरिया पड़ जाती है और डार्क सर्कल भी पड़ जाते है। इससे बचने के लिए अपने सोने-जागने का सही नियम बनाएं और उस पर अमल करें। लेट-नाइट पार्टीज से बचें और अपने सोने के लिए साफ, शांत और सुविधाजनक माहौल को प्राथमिकता दें।

3. नार्मल वाटर और नारियल पानी का करे इस्तेमाल

पानी हमारे शरीर के लिए बहुत जरुरी है। किसी ने सही ही कहा है की “जल ही जीवन है”। डॉक्टरों का कहना है की पानी ज्यादा पीने से सौन्दर्य और स्वास्थ दोनों ही ठीक रहता है।

इससे चेहरे पर झुर्रियों से निजात मिलती है। हमे दिन में कम से कम 6 से 8 गिलास पानी पीना चाहिए।

और आपको हर रोज़ एक नारियल का पानी ज़रूर पीना चाहिए. साथ ही ठंडे पानी से चेहरे को दिन में 5 -6 बार ज़रूर धोएं. इससे चेहरे पर तो ग्लो आएगा ही और बॉडी में एनर्जी भी आएगी।

पानी भरपूर मात्रा में पीने से आपकी त्वचा भी सॉफ्ट और मुलायम रहेगी। इस हैबिट को आप शादी से 2 महीने पहले ही फोलो करना शुरू कर दे तभी इसका असर आपकी शादी तक पड़ेगा। अगर आप ऐसा करते है तो आप का फेस हमेशा चमकता रहेगा। 

4. रोजाना व्यायाम और योग करे

चेहरे को चमकाना है, स्किन में कसावट लानी है और झुर्रियों को दूर रखना है, तो हर बार मेकअप का सहारा ही क्यों लेना?

आप चाहें तो योगा के जरिए चेहरे में भी नई जान डाल सकते हैं। अपनी चेहरे के कट्स को हाईलाइट कर सकते हैं। चिक बोन को उभार सकते हैं। वो भी सिर्फ योगा से, जिसमें न पैसों का कोई खर्चा है और ना ही समय का। बस थोड़ा सा समय निकल कर योग या व्यायाम कर सकते हैं

आमतौर पर योगा या किसी दूसरे तरह का वर्कआउट करने के लिए समय की जरूरत होती है। लेकिन बात अगर फेस योगा की हो, तो आप जब चाहें तब इसे कर सकते हैं। ऑफिस में बैठ कर भी, घर का काम करते हुए भी आप Face Yoga कर सकते हैं। आपको योग या व्यायाम दिन में एक बार जरूर करना चाहिए जिससे आप फिट रहे और आपके फेस की चमक बरक़रार रहे।

5. खुश रहें

शादी के समय सभी लड़कियों को कई प्रकार की टेंशन रहती है जो सव्भाविक है। जैसे:शॉपिंग की, ड्रेसेस की, ज्वेलरी की और सबसे बड़ी टेंशन नयी फॅमिली में शिफ्ट होने की पर ऐसे में इन सब को बातो को भुला कर हमे खुश रहना चाहिए।

ये पल सबके लिए बहुत खास होते है। ऐसे में ज्यादा से ज्यादा आप अपना कीमती समय अपनी फॅमिली के साथ बिताये।

आप अपनी फॅमिली के साथ ट्रिप प्लान कर सकते हो क्योकि हम सब से ज्यादा खुश अपनी फॅमिली के साथ रह सकते है। और खुश रहने से हमारे फेस पर एक नेचुरल ग्लो आता है।

क्योकि जब तक आपके फेस पर स्माइल नहीं रहेगी तब तक आप कितनी ही अच्छी ड्रेस पहन लो और कितना ही अच्छा मैकअप करा लो आप अच्छे नहीं दिखोगे। इस लिए आप इन दिनों ज्यादा से ज्यादा खुश रहने की कोशिश करें।

तो ये थी कुछ टिप्स जिन्हे फॉलो करके आप पा सकते हैं एक खास ग्लो अपने चेहरे पर और अपने स्पेशल दिन को बना सकते हैं और भी बेहतर। अगर आपको ये टिप्स अच्छी लगी हो तो जरूर हमे कमेंट बॉक्स में बताएं।

साथ ही आप हमारे व्हाट्सप्प चैनल को भी फॉलो कर लें जिससे आप हमारे सारे लेटेस्ट आर्टिकल्स का लुत्फ़ उठा पाएंगे।



Join Our Telegram Channel 🎁

Leave a Comment