Animal Movie Advance Booking: शुरुवाती दिनों में हुयी ताबड़तोड़ बुकिंग

Animal Movie Advance Booking: रणबीर कपूर की फिल्म “एनिमल” की एडवांस बुकिंग शुरू हो गई है। रणबीर कपूर की ब्लॉकबस्टर मूवी का ट्रेलर कुछ दिनों पहले ही हो गया था। कहा जा रहा है की यह रणबीर कपूर की अब तक की सबसे बड़ी मूवी रहेगी।

इस मूवी को लेकर फैंस बड़े की उत्सुक हैं और इसके ट्रेलर के रिलीज़ होने के बाद से ही फैंस इस फिल्म की रिलीज़ के लिए इंतजार कर रहे है।

Animal मूवी की एडवांस बुकिंग

आप सब को जानकार हैरानी होगी की इस मूवी की एडवांस बुकिंग 2 लाख से भी ज्यादा हो चुकी है। तीन बड़ी राष्ट्रीय चेन्स में ही 1 लाख से ज्यादा बुकिंग हुई है। रिलीज से पहले ही “एनिमल” की एडवांस बुकिंग में 7 करोड़ तक का ग्रॉस कलेक्शन होने का अंदाजा है। बताया जा रहा है की इस मूवी के ट्रेलर डायलॉग और एक्शन को लेकर फैंस में काफी उत्साह है।

सुनने में आरहा है की USA में ट्रेलर रिलीज़ होने से 1 दिन पहले 70 लाख की बुकिंग ली थी। और ट्रेलर रिलीज़ होने के बाद बुकिंग अमाउंट 34 लाख तक बढ़ गयी। आँकड़ों के अनुसार यह फिल्म अमेरिका के 236 सिनेमाघरों में रिलीज़ की जाएगी।

Animal मूवी के मुख्य किरदार

Animal मूवी में रणबीर कपूर के साथ रश्मिका मंदाना, अनिल कपूर, शक्ति कपूर व तृप्ती डीमरी हैं। इस मूवी में विलन की मुख्य भूमिका बॉबी देओल निभा रहे हैं। पिछले कुछ दिनों में बॉबी देओल लगातार अच्छी भूमिकाओं में नजर आरहे हैं।

इस मूवी में फैंस को इनका किरदार काफी पसंद आ रहा है। कुछ रिपोर्ट्स की मानी जाये तो इस मूवी में बॉबी देओल म्यूट किरदार निभा रहे है। सूत्रों की मानें तो इस मूवी को 2023 की सुपरहिट मूवी बताया जा रहा है। इस मूवी को लेकर फैंस बड़े खुश है। आपको बता दें की यह मूवी 1 दिसंबर को रिलीज़ हो रही है और अब देखना यह है की यह मूवी फैंस को कितनी पसंद आती है। 



Join Our Telegram Channel 🎁

Leave a Comment