Amitabh Bacchan Gifted His Bungalow: इस बारे में जाने पूरी जानकारी

Amitabh Bachchan gifts Rs 50 crore bungalow Prateeksha: महानायक अमिताभ बच्चन अक्सर सुर्खियों में रहते हैं। इतनी उम्र में भी वह नयी फिल्मो के कारण जाने जाते हैं। हालाँकि आज हम उनकी फिल्मो के बारे में नहीं लेकिन एक अन्य विषय के बारे में बात करेंगे।

ताजा खबरों के हवाले से यह बात निकल का आरही है की अमिताभ बच्चन ने अपना प्रमुख बंगला जिसका नाम ‘प्रतीक्षा’ है उसको अपनी बेटी श्वेता बच्चन को गिफ्ट कर दिया है।

अमिताभ बच्चन के बंगलो की कितनी कीमत है?

माना जाये तो इस बंगला की कीमत लगभग 50 करोड़ रूपये है। अमिताभ बच्चन की इस बंगला से काफी यादें जुडी हैं। वह इस बंगलो में अपने पिता हरिवंश राइ बच्चन और माता तेजी बच्चन के साथ रहते थे।

अमिताभ बच्चन ने इस बंगलो को दो गिफ्ट डीड्स की मदद से अपनी बेटी के नाम नवंबर माह में ही कर दिया था। इसके लिए उन्होंने 50.65 लाख रूपये की स्टाम्प ड्यूटी भी अदा की थी।

अमिताभ बच्चन अपने करियर के शुरुआती दिनों में इस बंगलो में रहा करते थे। इस बंगलो का नाम उनके पिता ने रखा था एवम यह नाम उनके परिवार के इतिहास को दर्शाता है। इस बंगलो के बारे में एक और खास बात यह है की अमिताभ बच्चन के बेटे अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन की शादी भी इसी बंगलो में साल 2007 में हुई थी।

अमिताभ बच्चन के पास Prateeksha के अलावा मुंबई में और दो बंगलो हैं एवम वह इस समय अपने दूसरे बंगलो ‘Jalsa’ में पुरे परिवार के साथ रहते हैं।



Join Our Telegram Channel 🎁

Leave a Comment