नए साल पर ऐसे सजाएं अपना घर की बाकि लोग देखते रह जाएं: New Year Decoration Tips 2024

नया साल एक ऐसा अवसर है जब हम अपने जीवन में नए बदलाव लाने और खुशहाली के लिए प्रार्थना करते हैं।

इस अवसर को और भी खास बनाने के लिए हम अपने घरों को भी सजाते हैं। घर की सजावट से न केवल घर का माहौल खुशनुमा बनता है, बल्कि यह हमें नए साल के उत्साह को भी महसूस कराता है।

यदि आप भी सोच रहे हैं की नए साल पर घर को कैसे सजाएं तो इस आर्टिकल को पूरा पढ़िए और जानिए घर को सजाने की पूरी प्रोसेस।

नए साल पर घर को सजाने के लिए कई तरह के तरीके हैं। आप अपनी पसंद और बजट के अनुसार अपने घर को सजा सकते हैं। यहां कुछ सुझाव दिए गए हैं जो आपको नए साल पर अपने घर को सजाने में मदद कर सकते हैं:

1. रंगोली बनाकर

रंगोली एक पारंपरिक भारतीय सजावट है जो चावल, आटा, फूलो व रंगो से बनाई जाती है। यह नव वर्ष, त्योहारों, और अन्य विशेष अवसरों पर सजाने के लिए उपयोग की जाती है। रंगोली बनाने के लिए, पहले एक चौकोर या आयताकार आकार में एक वर्ग बना लें। फिर, विभिन्न रंगों के चावल, आटा, फूलों व रंगो से अपनी पसंद की डिज़ाइन बनाएं।

रंगोली अक्सर शुभ प्रतीकों, जैसे सूर्य, चंद्रमा, फूल, और फल से बनाई जाती है। यह माना जाता है कि रंगोली घर को बुरी आत्माओं से बचाती है और खुशहाली और समृद्धि लाती है।

2. लाइटें लगाकर

Source: @bovnjaca

जैसा की हमने बताया की नए साल पर घर को सजाने के लिए कई तरह के तरीके हैं। जिनमे से लाइटें नए साल की सजावट का एक महत्वपूर्ण हिस्सा हैं।

लाइटें घर को एक चमकदार और आकर्षक रूप देती हैं। जिससे पुरे घर में रोशनी के साथ साथ पॉजिटिव ऊर्जा भी आती है, और घर देखने में भी सुन्दर लगता है। आप ऊपर दी गयी इमेज में देख सकते हैं की कैसे एक घर को लाइट्स की मदद से नए साल के लिए सजाया गया है।

3. टेबल डेकोरेशन

Source: @ciaraelliott

टेबल डेकोरेशन एक महत्वपूर्ण हिस्सा है किसी भी पार्टी या कार्यक्रम का और यह मेहमानों को स्वागत का एहसास कराता है और माहौल को और भी खास बनाता है। टेबल डेकोरेशन के लिए कई तरह के तरीके हैं। आप अपनी पसंद और बजट के अनुसार अपनी टेबल को सजा सकते हैं। जैसे:

  • एक सुंदर टेबलक्लॉथ या प्लेसमेट का उपयोग करें।
  • अपनी पसंद के फूलों या रंगीन पत्तों से अपनी टेबल को सजाएं।
  • अपनी टेबल पर कुछ मोमबत्तियां या अन्य सजावटी सामान रखें।

जिनसे आप अपने घर के किसी भी टेबल को नया लुक दे सकते हो।

4. झिलमिलाती झालरें

Source: @ya_serdyuk

झिलमिलाते झालरें नए साल की सजावट का एक महत्वपूर्ण भाग हैं। वे घर को एक चमकदार और आकर्षक रूप देते हैं। झालरें विभिन्न आकारों, रंगों और सामग्रियों में उपलब्ध हैं। आप अपनी पसंद और बजट के अनुसार झालरें चुन सकते हैं।

  • अपने घर की छत, दीवारों, और खिड़कियों पर झालरें लगाएं।
  • आप चाहें तो झालरों के साथ कुछ गुब्बारे या अन्य सजावटी सामान भी लगा सकते हैं।
  • आप अपने घर के प्रवेश द्वार को एक विशेष तरीके से झालरों से सजा सकते हैं।

5. पेंटिंग

Source: @wanderingwomenretreats


Join Our Telegram Channel 🎁

Leave a Comment